अब इस देश को बक्श दो ! आज पूरे देश का खून उबल रहा है । इस देश की दुर्दशा और नहीं देख सकता । कुछ तो शर्म करो ।
मैं देश अन्दर के उबाल को बहुत ही स्पस्ट महशूस कर रहा हूँ । क्या इस देश के शासकों को इसका आभाष नहीं हो पाया है अभी तक ।
अरे अब तो बस करो ! बहुत लूट खसोट का खेल कर लिया । अब तो बस करो । इस देश को तुम लोगों ने एक गीदड़ से भी बत्तर बना दिए हो । ये लोग अब इस देश के शासक बने रहने के लायक नहीं ।
हमारे देश के बेटे का सर गला रेत कर जानवर की तरह कलम कर दिया गया ..... इतनी नृशंस हत्या ........और इन नेताओं का बेतुका अति सामान्य बयान !
आज मुझे ग्लानी हो रही है अपने आपको भारतीय कहने पर । आज हमें ये समझ में नहीं आ रहा है की इस देश का कोई नेता भी है । मेरे अन्दर एक ज्वाला धधक रही है , जब से ये समाचार मैंने सुनी है ।
इस देश का शासक होने के लिए एक लोह पुरुष होना जरुरी है । एक प्रबल इक्षाशक्ति होना जरुरी है । एक शेर दिल कलेजा होना जरुरी है । देशभक्त होना जरुरी है । इस देश के प्रति मर मिटने की भावना होना जरुरी है । जो आज के वर्तमान शासकों में किसी में भी नहीं दीखता है ।
जब इस सरकार के खिलाफ इनकी नाकामियों के खिलाफ आवाज़ उठी तो एक मिनट भी की देरी नहीं हुई लाठी चार्ज करवाने में ..,क्या बच्चा , क्या बूढ़ा एवुं क्या बहने । सबपर बर्बरता पूर्वक लाठियां चलवा दिया इन्होने |
ये भी सरकार की ही गलत नीतियों का नतीजा है की इस देश के अन्दर ही एक वर्ग विशेष का नेता दो घंटे तक जहर उगलता रहा और उसे गिरफ्तार करने में 14 दिन लग गए ! उनलोगों को मेरी राय ये है की अगर ये देश गलत है तो उनके लिए तो और देशों का दरवाज़ा खुला है । देश द्रोहियों के सारे अधिकार छीन लिए जाने चाहिए ।
आज मैं अपने गुस्से पर काबू नहीं रख पा रहा हूँ । क्योंकि आज मेरे दो भाइ का गला जिस निर्ममता से रेत कर मारा गया है वो मै भूल नहीं पा रहा हूँ ।
मुझे इस सरकार से कोई उम्मीद नहीं है । किसी ने पाकिस्तान को कड़े शब्दों में नहीं चेताया । किसी ने उसे माफ़ी मांगने के लिए नहीं कहा । आज इन नेताओं के कारण इस देश का सर शर्म से झुक गया है । अब और बर्दास्त नहीं कर सकते ।
सिर्फ एक बार जवानों के हाथ को खोल दो और आदेश दे दो फिर देखना ये नक़्शे पर अदना सा दिखने वाला देश घुटनों के बल माफ़ी मांगने को दौरेगा । अरे परमाणु बम का धौंस हमें और न दिखाय पाकिस्तान । हम तुम्हें बम लेकर उड़ने की नौबत भी नहीं देंगे .............................
भारत को आज एक इंदिरा गाँधी की जरुरत है एक अटल की फिर से जरुरत है ताकि आइन्दा भारतीय जवान को तो क्या भारतीय जानवर को भी मारने की हिमाकत न कर सके ।
नोट :- मेरी ये टिपणी इस देश की वर्तमान दुर्दशा पर है किसी पार्टी विशेष पर नहीं । माफ़ करना ये इसलिए लिखना पर रहा है की आजकल हम जैसे लोगों पर बहुत जल्द कार्यवाही हो जाती है ।
Started by Tina Sachdev. Last reply by Sonia S on Wednesday. 78 Replies 8 Likes
Started by People of Bihar. Last reply by People of Bihar May 17. 11 Replies 4 Likes
Started by Dr Tarkeshwar. Last reply by Dr Tarkeshwar Apr 24. 8 Replies 2 Likes
Started by Aakash Arjuna. Last reply by shaan kumar Apr 7. 8 Replies 4 Likes
Started by Ranjan kumar jha. Last reply by Ranjan kumar jha Apr 3. 7 Replies 3 Likes
Posted by tn on May 23, 2013 at 11:38pm 2 Comments 0 Likes
Posted by Ranjan kumar jha on April 4, 2013 at 8:57am 2 Comments 0 Likes
Posted by Ranjan kumar jha on April 1, 2013 at 2:47pm 0 Comments 0 Likes
© 2013

You need to be a member of Bihar Social Networking and Online Community - Join Today to add comments!
Join Bihar Social Networking and Online Community - Join Today